इतिहास के पन्नों पर
ना जाने ऐसे कितने हैं दर्ज नाम
जो हँसते-हँसते हो गए
देश के लिए कुर्बान
ना सुख की चिंता किए
ना जान की परवाह
हँसते-हँसते सूली चढ़ गए
हमारे वीर महान
आज भी हम सभी करते हैं
उनको दिल से याद
उनके एहसानों के बदौलत
देश हुआ है आजाद
स्वतंत्रता दिवस पर
झंडा फहराते हुए
दिल करता है उनको
तहे दिल से सलाम
हमारा प्यारा झंडा
ऊंचा सदा रहेगा
हमारे वीरों का नाम भी
इतिहास में अमर रहेगा।।
-ममता तिवारी