विज्ञापन

सर्वोत्तम धन

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विद्या है सर्वोत्तम धन,
        
                                                    
                            
कर लो तन मन धन से ग्रहण,
खूबसूरत हो जाएगा पूरा जीवन,
लगा दो पना पुरा मन।

शिक्षा से अंधेरा मिटेगा,
पढ़ने का कर लो जतन,
खिल जाएगा मन में सुमन,
महक जाएगा सारा उपवन।

मानव का है यह पहला धर्म,
विद्या से वंचित न रहे कोई जन।

विद्या हमें देती बल,
बेहतर से बेहतरीन होगा सफर,
उन्नत होगा आज और कल,
इंसान हाेगा जीवन में सफल।

सफलता के लिए चाहिए न कोई धन,
हाथों में चाहिए कलम और लगन,
राह में कठिनाई आएगी मगर,
रुकना ना कभी हार कर।

विद्या है सर्वोत्तम धन,
लगा दो इसमें सारा जीवन।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile