विद्या हमें सही राह दिखाती,
जीवन जीने के काबिल बनाती।
खुशियों से झोली भर देती,
कठिनाइयों में मित्र बन जाती।
हिम्मत और उत्साह बढ़ाती,
सबल और सफल बनाती।