ये पेड़,ये पते,ये रंग बिरंगी
फूल ये हरियाली,
ये चहकती चिड़िया
ये लुभावने,
जीव जंतु प्रकृति की सुंदरता,
मन को ख़ूब हरती है।
ये घटा ये नदियां ये फलक
ये ज़मीं,
उसकी ओस की नमी,
शीतलता, सौम्यता धीरता,
मन में उत्साह भरते है।
ये फूलों का महकना,
सुबह की पहली किरण,
भौरो का गुनगुनाना,
आनंदित करते हैं।
ये सर्दी ये गर्मी,
ये मौसम का रुख,
बदलना चितचोर,
रातों की चांदनी,
चमत्कार से भर देते है।
अपनों का अपनापन,
गैरों का मीठापन,
जीवन में रंग भर देते हैं।
प्रकृति की सुंदरता,
मन को मोह लेती है।
वो बादल का गरजना,
बारिश के फुहारों का
मंद मंद धरती को,
भिगोना वो मस्त हवा
का झोंका आत्म भाव,
विभोर कर देते है।
ये खूबसूरत प्रकृति,
का नजारा अदभुत,
एहसास से भर देते हैं
अनुपम प्रकृति का,
नजारा खुशहाल कर,
देते हैं।
प्रकृति के मनमोहक
दृश्य मन पर गहरा
असर डालते हैं।
हरे भरे पेड़, शीतल
हवा शांत नजारों
के जरिए मन को,
असीम शांति,
प्रसन्नता और
सकारात्मक ऊर्जा
प्रदान करती है।