मौसम है खुशनुमा,
दिलकश अपनी कहानी लिखो।
समझ आए दुनिया को,
कुछ तो रूहानी लिखो।
कोई गैर नहीं यहां,
धरती चांद सितारे से सीखो।
कुछ नेक कर्मों से,
दुनियां का दिल जीतो।
अंदाज रखो अपना खूबसूरत,
दुनिया का दुख हरना सीखो।
आत्म निरीक्षण करके,
जीवन में आगे बढ़ना सीखो।
-ममता तिवारी