विज्ञापन

मां की माया नहीं मरती

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सीने से लगाती,
        
                                                    
                            
हर ख्वाब सजाती,
थोड़ी देर में गलतियां,
बच्चो की भूल जाती,
फिर हंस के मनाती,
क्योंकि मां की माया नहीं मरती।

प्यार से खिलाती,
अपने समय पर नहीं खाती,
बच्चो को लोरी गाकर सुनाती,
रात -रात भर जागती,
खुद नहीं सोती,
मां की माया नहीं मरती।

हर तूफानों से हमें बचाती,
सही राह हमें दिखाती,
सच्चाई की पाठ पढ़ाती,
सुन्दर सुन्दर सबक सिखाती,
दिन भर काम करते रहती,
अपना ख्याल नहीं रख पाती,
क्योंकि मां की माया नहीं मरती।

सुबह सवेरे उठ जाती,
अपने कार्यों में जुट जाती,
थोड़ा भी आराम नहीं करती,
सब परिवार का ध्यान रखती,
क्योंकि मां की माया नहीं मरती।
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Gurdeep Singh

143 कविताएं

View Profile