विज्ञापन

"क्योंकि, तू एक लड़की है":......

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू हर समस्या से खुद लड़
        
                                                    
                            
क्योंकि, तू एक लड़की है
तू आंखें दिखाने से डर
क्योंकि, तू डरती है

तू जिंदगी जीना छोड़ दे
क्योंकि, तू सब छोड़ती है
तू हमेशा मरती रह
क्योंकि, तू सबके लिए मरती है

तेरा कोई ख्वाहिश नहीं
क्योंकि, तू सब अपना ख्वाहिश भूलती है
तू बस,दूसरों के लिए खड़ी रह
क्योंकि, तू हमेशा दूसरों के लिए खड़ी रहती है

तेरा कोई मान-सम्मान नहीं
क्योंकि, तू सबको मान-सम्मान देती है
तू हर रीति-रिवाज को मान
क्योंकि, तू हर रीति-रिवाजों का पालन करती है

तू हर समस्या से खुद लड़
क्योंकि, तू एक लड़की है।।
-ममता तिवारी
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile