विज्ञापन

खुशबू आती है किताबों से:......

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गुलाब जैसी खुशबू आती है किताबों से
        
                                                    
                            
बहुत लुभाती हैं
अपने मीठी बातों से
दिलकश अंदाज से देखती हैं
सुकून मिलता,जब रिश्ता जुड़ता है
जज्बातों से
बहुत ही नेक फितरत है इनकी
सबको मिला देतीं सबकी मंजिलों से
लब्ज़ खोलतीं नहीं बहुत कुछ कहतीं हैं
खामोशी में ही इनके सारी सृष्टि समाई होती हैं
ये अपना एक अलग अंदाज रखतीं हैं
इनकी अनुभूति में शहद घुली होती है
ये सबसे जुदा हसीं और खूबसूरत लगतीं हैं
शायद इसीलिए दिल को छूती हैं
इनसे गुलफ्गू करने से आत्मा में तृप्ति होती है
ये सबको खुशियां ऊर्जा देनेवाली जड़ी-बूटी हैं।।
-ममता तिवारी
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile