खुद के साथ खड़े रहना भी जरूरी है,
खुद का देखभाल करना भी जरूरी है।
स्वयं से एक मुलाकाते भी जरूरी है,
दो लब्ज़ खुद से बाते भी जरूरी है।
खुद के लिए प्यार की सौगातें भी जरूरी है,
खुद को थोड़ा समय का उपहार भी जरूरी है।
खुद के ख़ुशी का ख्याल रखना भी जरूरी है,
खुद के चेहरे पर थोड़ा मुस्कान भी जरूरी है।