खूबसूरत हो जाता जहां
शिक्षा है सबसे महान
मिलता जग में सम्मान
शिक्षा के बिना चैन कहां
विद्या से ही सब कुछ पाया जाता
विद्या बिना सब गंवाया जाता
विद्या बिना सुकून कहां पाया जाता
इसीलिए विद्या में नेह लगाया जाता
पढ़ने से ही ज्ञान होता
प्रेम और सद्भाव बढ़ता
इंसान उत्तम से उत्तम चुनाव करके
नये-नये राह गढ़ता
तभी जीवन में सफल होता
अपनों का कल्याण करता
सपना खुद का संवारता
विजय का हार पहनता।