विज्ञापन

करती आपका वंदन

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            करती आपका वंदन
        
                                                    
                            
अभिनंदन अभिनंदन,
आपसे हो जाता जीवन धन्य,
आजीवन करती रहूं नमन।

आपसे विमुख न हो कोई जन
आपसे प्रकाशित होता घर आंगन,
आपके जितना दानी कौन
हृदय से लुटाती प्यार और विद्या धन।

आपका जहां हो जाता आगमन
विष भी बन जाता चंदन,
आप बसती हर कन-कन
आप में लगी मेरी लगन।

उठ गई आपके प्यार में कलम
आप निभाती अपना वचन
दूर कर देती मन का उलझन,
पा लू आपको इस जीवन
धन्य हो जाऊ सौ जन्म।

मिटा देती आप मन का भ्रम
आपसे ही जग में सुख और अमन
साथ रहती मां हर कदम,
हो जाए जो आप में मगन
उसको निराश करेगा कौन।

विद्या रूपी ज्ञान देकर बना देती सबल
आप लाती जीवन में उत्सव,
बढ़ जाता आपसे उत्कर्ष
मां आपको नमन, करती आपका वंदन।।
- ममता तिवारी
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

183 कविताएं

View Profile