विज्ञापन

कांटो को भी सलाम कर

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उन्नति की राहों में
        
                                                    
                            
कठिनाइयों के कांटे बिछे होंगे
हिम्मत से आगे बढ़ना
ईश्वर भी कुछ सोचे होंगे

हो अगर गम ज्यादा मिला तो
फूल भी खुशी के जरूर खिलेंगे
हो खुद और ईश्वर पर भरोसा तो
धूल भी गुल बनेंगे

गम मिलता है तुम्हें और मजबूत बनाने के लिए
धैर्य दृढता से जीवन में उत्थान करने के लिए
मुसीबतों के आगे सर न झुकाने के लिए
संकल्प एक ही काफी है जीवन बदलने के लिए

तत्परता से आगे बढ़
उत्तम विचार मन में भर
हो अगर सर ऊंचा उठाना तो
संघर्ष को स्वीकार कर

ईश्वर के दिए हर परिस्थितियों को
प्रसाद के रूप में ग्रहण कर
उन्नत बीज से खुद को सींच कर
सफलता का हार सरेआम पहन

बैर भावना न दिल में जगा
हंस के अपने लिए नये राह गढ़
अपने सपनों की खूबसूरत आगाज कर
कांटो को भी सलाम कर
खुद पर एक एहसान कर
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

183 कविताएं

View Profile