मेरे मन में यही रहता है कि मैं सबके जीवन में खुशियां दे पाऊं
ईश्वर ने जिंदगी दी है दूसरों के लिए जी पाऊं
ख्याल तो ईश्वर रख ही रहे हैं मैं भी किसी का ख्याल रख पाऊं
दूसरों की जिंदगी को भी खुशियों से भर पाऊं
सबका गम बांट कर जीवन को साकार कर पाऊं
जिंदगी को खूबसूरत कर्मो में लगाऊं
सबके राहों से रोड़े हटाऊं
जीवन को सार्थक कर पाऊं।।
-ममता तिवारी