हृदय में कोमलता
जीवन में सरलता
सच्चाई का हार पहनता
उसी का जीवन निखरता
खुशी और चंचलता का
जो गहना पहनता
ऊंचाई की सीढ़ी वही चढ़ता
मिलती नहीं विफलता
जीवन में मिलती सफ़लता
नये राह वही गढ़ता
इतिहास वही रचता
मुकाम हासिल करता
मिसाल वही बनता।।