विज्ञापन

बढ़ा अपना आत्म बल

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खुद का सहारा बन
        
                                                    
                            
विद्या को ग्रहण कर
ऊंचाई की सीढ़ी चढ़
तूफानों से डटकर लड़

मुश्किलों का मुकाबला कर
धीर और वीर बन
खुद से एक प्रतिज्ञा कर
बढ़ा अपना आत्म बल

मंजिल पर ध्यान रख
मत कर खुद पर शक
हौसलों का तीर जिंदा रख
मुश्किलों से अनुभव गढ़

अनुभव को लेकर साथ चल
हालात की परवाह बिल्कुल ना कर
एक जंग खुद के खिलाफ लड़
मत बैठ कर आह भर

कारवां की तलाश न कर
हिम्मत का आगे बढ़कर स्वागत कर
डर को मन से बाहर कर
निर्भीक और निष्ठावान बन

अपना ख्याल और दूसरों का
भी ख्याल रख
जीवन है खूबसूरत सफर
खुद पर ईश्वर पर भरोसा रख।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

4 कविताएं

View Profile

MURLI music

60 कविताएं

View Profile