उन्नत जहां बनाएंगे
हम स्कूल जाएंगे
ऊंची ख्वाब सजाएंगे
मंजिल को ना भुलाएंगे
सच्चाई का पाठ पढ़ेंगे
हिम्मत करके आगे बढ़ेंगे
हर तूफानों से लड़ेंगे
मुश्किलों से ना डरेंगे
मन लगाकर पढ़ेंगे
आगे ही आगे बढ़ेंगे
धूप छांव सब झेलेंगे
समय मिला तो खेलेंगे
माता-पिता का कहना मानेंगे
शिक्षा को सर्वस्व जानेंगे
ऊंचाई की सीढ़ी चढ़ेंगे
नेक इंसान बनेंगे
सबका उपकार करेंगे
दुखियों का कल्याण करेंगे
अच्छाई की राह पर,
अडिग होकर चलेंगे
हम बहुत अच्छा इंसान बनेंगे
उन्नत जहां बनाएंगे
-ममता तिवारी