विज्ञापन

मुस्कान के खूबसूरत अनमोल मोती

Mamta Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नींद से जाग प्राणी
        
                                                    
                            
ख़ुद को पहचान प्राणी
अदम्य साहस के मालिक
ख़ुद को न कमज़ोर मान प्राणी

दृढ़ निश्चय से टूटता पत्थर
हौसलों को मज़बूत कर
हर विघ्नों से टकराकर
मुश्किलों को पराजित कर प्राणी

इतिहास अपना लिख दोगे
आंतरिक शक्ति जगाओ प्राणी
बूंद-बूंद हौसलों का
सागर में मिलाओ प्राणी

सागर से भी ज्यादा गहराई
खुद में पाओ प्राणी
अपने भीतर की चेतना को
नींद से जगाओ प्राणी

बाधाओं के पास बल नहीं
ख़ुद को एहसास दिलाओ प्राणी
साहस के वाहन पर
ख़ुद को बैठाओ प्राणी

दुनिया से अज्ञानता को
ज्ञान से मिटाओ प्राणी
सच्चाई अच्छाई की पाठ
सबको पढ़ाओ प्राणी

सच्चाई से मिलती हैं
सच्ची खुशियां
इस बात को कभी न
भुलाओ प्राणी

सच्चाई के पथ पर
सदा ही चलो
झूठ की महफ़िल की
रौनक न बढ़ाओ प्राणी

जीत लो दिल
सबका प्यार से
नफ़रत की चिता
जलाओ प्राणी

मुस्कान के खूबसूरत
अनमोल मोती
दुनिया में लुटाओ प्राणी।।

-ममता तिवारी
22 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile