विज्ञापन

नहीं वो तुम

Mamta Khurana

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नहीं तुम वो जिसे चाहा था मैंने
        
                                                    
                            
वो तो कोई और था जिसे मांगा था मैंने

जाने कहाँ खो गया है,
बादलों में छुप गया है
वही एक चाँद जिसे सराहा था मैंने
नहीं तुम.....…......

लहरों में गुम हो गया है
तूफानों में छोड़ गया है
वही एक साहिल जिसे निहारा था मैंने।
नहीं तुम ..……..............

हमको तन्हा कर गया है
राहों में ही तज गया है
वही एक साथी जिसे निबाहा था मैंने
नहीं तुम.……..................

ममता खुराना
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shivam Awasthi

3 कविताएं

View Profile

Milan Thakur

5 कविताएं

View Profile