औरत को समझना बड़ा आसान होता है
थोड़ा सा प्यार और सम्मान दो मोम की
तरह पिघल जाती है वो
भूल जाती है वो हर शिकवा शिकायत
दो पल उसके पास बैठ कर तो देखो
बड़ी अरमान से आती है तुम्हारी चौखट पर
कभी उनका ख्वाब सजा के तो देखो
-ममता