अपनी ख्वाहिशों को पूरा करूं,
या जिंदगी यूं ही जीती रहूं ||
यह सुनती रहूं इस दुनिया भर के तनों को,
या इन तानों से निखरती रहूं ||
कई दोस्त बने,कई लोग मिले,
कई आज भी है साथ इस सफर में ||
पर कुछ ने हमें भुला दिया,
पर जिंदगी यूं ही चलती रही ||
ख्वाहिशों को पाने में जिंदगी लगा दी,
पर यह जिंदगी अब है भी या नहीं ||
अपनी ख्वाहिशों को पूरा करूं,
या जिंदगी यूं ही जीती रहूं ||