विज्ञापन

प्राचीन भारतीय विज्ञान

Lavkush Awasthi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गैलीलियो से पहले जिसने, भूगोल बताया।
        
                                                    
                            
धरती गोल है, यह सत्य सब को समझाया।।
न्यूटन से सदियों पहले था, यह ज्ञान हमारा।
भास्कराचार्य ने गुरुत्वाकर्षण, पहचाना सारा।।
शल्य चिकित्सा का जनक, सुश्रुत को मानों।
प्लास्टिक सर्जरी की कला को, तुम प्राचीन जानों।।
पेड़-पौधों में भी जीवन है, यह शोध हमारा।
जगदीश बसु ने दुनिया को, फिर से है पुकारा।।
कणाद ऋषि ने अणुओं का, रहस्य था खोला।
डाल्टन से पहले परमाणु का, सिद्धांत था बोला।।
लौह स्तंभ खड़ा है देखो, सदियों से अविचल।
जंग नहीं लगता उस पर, कैसा है वो संबल।।
दूरी सूरज की सटीक, हमीं ने थी नापी।
फिर क्यों पश्चिम की किताबों की, करते हैं कॉपी।।
हम ही विश्वगुरु थे, और हम ही रहेंगे।
अपने वेदों के विज्ञान को, गर्व से कहेंगे।।
 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile

Junaid Ahmad

5 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

1 कविता

View Profile

nutan Kumari

14 कविताएं

View Profile