विज्ञापन

मां की ममता

Lalita Pathak

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जी करता है तेरी गोद में,
        
                                                    
                            
फिर से मैं छुप जाऊं मां।
दुनिया के सब दर्द भुलाकर
पास तेरे आ जाऊं मां ।
प्रेम तेरा सींचे मेरा मन,
बदली बन बरसा दे मां।
शुष्क मन के उपवन में,
फिर से पुष्प खिला दे मां।
मेरे लिए मन्नत का धागा,
मंदिर जाके बांधे मां ।
ख्वाब मेरे करने को पूरे,
आधे - आधे बांटे मां ।
चेहरा मेरा रोज़ ताकती,
आंखों को पढ लेती मां ।
दर्द छुपाकर अपने कहानी,
रोज़ नई गढ़ देती मां ।
उम्मीदों की आहुति दे,
मन मसोस कर रहती मां।
हंसते - हंसते जाने कितनी,
बातों को सह लेती मां।
- ललिता पाठक
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile