महताब के मुख से आनंद की बातें अच्छी लगती हैं,
जिसकी उजियारी सुख में झलकती है,
झलकते झलकते उसके नैना सागर से कलानिधि के प्रपात बहते हैं,
वह बहते हुए नयन नीर बन जाते हैं,
देखने पर दिलकश नजर आते हैं,
पर उसके हर्ष का उत्सव, उल्लास का उद्यान बन जाता है,
इसे किस उपमा का चोला पहनाया जावे,
ये तो इंदीवर ही बतावें, वह भी कहता है मैंने भी इसके अश्रु देखें हैं;
यह अश्रु, प्रेमाश्रु हैं जिनसे सींचकर मैं खिला-खिला नजर आता हूं,
पहले इसके सुख को ढूंढ लाता हूं,
ये अश्रु, दुख से सुख में बदल जाते हैं,
दुख के अश्रु, सुख में नजर आते हैं,
धीरे-धीरे सागर के कलकल में समाते हैं,
नवीन सितारों की नई झड़ी लगाते हैं,
ऐसा प्रेम पाकर दुख के अश्रु, सुख में बह जाते हैं ,
ये प्रेमाश्रु अब सुख बन जाते हैं।