विज्ञापन

बहुत सुंदर ,सार्थक कविता

Lakshman Jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            साहित्यकार और लेखक,
        
                                                    
                            
भला मैं कहाँ बन पाऊँगा?
अभी तो मुझे बहुत कुछ
पढ़ना और सीखना होगा।
कुछ समय ही मुझे हुए हैं,
मैंने भी कुछ-न-कुछ
लिखने की लत पाल रखी है,
अब यह मेरी हॉबी बन गई है।
मुझे भी ज्ञात होने लगा,
कि इस रंगमंच पर
पाठक कौन है, कौन समालोचक,
कौन अपनी टिप्पणियों से
अमृत बरसाता है।
ऐसे बहुत कम होते हैं,
बात ऐसी भी नहीं कि
पढ़ने वाले समझते नहीं हैं।
कुछ लोग तालियों के
वीडियो से अपनी
उपस्थिति दर्ज कराते हैं,
कभी-कभी 'सुपर'
कहकर निकल जाते हैं।
कुछ लोग 'अच्छा सृजन',
'बहुत खूब', 'बहुत सुंदर'
कहकर कन्नी काट लेते हैं।
एक ने तो सचिन के रिकॉर्ड
को भी पीछे छोड़ दिया,
आज चार वर्षों से
विकेट पर टिका हुआ है।
हर एक रचना खुशी की हो
या प्रेम-प्रसंग,
बस हर एक रचना के
कमेंट बॉक्स में लिखा आता है —
'बहुत सुंदर, सार्थक रचना'।
सच पूछें तो आज तक
वह छक्का ही मार रहा है,
और सबको बेवकूफ़ बना रहा है
और हम आकाश की ओर
देखे जा रहे हैं।
हम आपके कमेंट के
प्यासे नहीं हैं और न कोई
हमारी चाह है,
पर अपने स्वाद को बदलें
और लोगों के दिल को जीतें।
उसने तो कमेंट की
एक ही थाली बना रखी है,
शोक में भी वही परोसे,
खुशी में भी वही परोसे।
कविता रो रही हो या हँस रही हो,
उसकी उँगली को कोई फ़र्क नहीं पड़ता,
कॉपी-पेस्ट ही उसका
साहित्यिक धर्म बन गया है।
कभी तो लगता है,
उसने पढ़ा ही नहीं,
बस शीर्षक देखकर
आशीर्वाद दे दिया है।
अरे भाई! यदि पढ़ना ही नहीं था,
तो इतना कष्ट क्यों किया?
एक ही वाक्य को
चार साल तक क्यों जिया?
हम लिखते हैं दिल से,
तुम पढ़ते हो उँगली से,
इसीलिए तो साहित्य का
बाज़ार मंदा हो गया है।
डर तो बस इतना है,
एक दिन हमारी मौत पर भी
वह यही लिख देगा —
'बहुत सुंदर, सार्थक रचना'।
-लक्ष्मण झा 'परिमल'
 
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11229 कविताएं

View Profile