विज्ञापन

खैर एक राह पर चलने से

ksc

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सुना है दो राहों में से एक को चुनने की
        
                                                    
                            
कशमकश में,
खुद को ही भूल चुके हो तुम।
ऐसे तो नहीं थे पहले कभी
क्या से क्या बन गए हो तुम?

रायगानी एक राह से होनी तो दस्तूर में
लिखी थी!
इस सत्य को कब तक नकारोगे तुम?
इस मोड़ तक आना भी तो तुम्हारी ही ज़िद थी,
चुपचाप बैठकर भी तो जी सकते थे ना तुम  ?

खैर एक राह पर चलने से
दूसरी राह से बैर होना तो मुनासिब है।
इस रायगानी का अंदाज़ा तो
बेशक शुरू से ही पता था तुम्हें
देखना बस इतना है,
इस बैर के बोझ को मन में छुपा कर
क्या जीवन भर चल सकोगे तुम?
और चलते-चलते फिर
क्या स्वयं को
ढूंढ़ सकोगे तुम  ?
— कार्तिकेय सिंह चंदेल  
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile