विज्ञापन

फ़रेब-ए-मुक़द्दर में हमें परछाई तक रास न आई

Krishna Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            औरत के नसीब के ताने कुछ यूँ हिस्से में पाए गए
        
                                                    
                            
पैदाइश करने वाले के हाथों सें सवाल उठाए गए

फ़रेब-ए-मुक़द्दर में हमें परछाई तक रास न आई
तू ही सोच ज़रा कैसे-कैसे ज़ख्म कंधो पे ढाए गए

अपने घर की चारदिवारी ज़ब ज़िल्लत देने लगी
अश्क-ए-ख़ूँ बिना क़ोई चीख़ निकाले बहाए गए

घुटन एक पल की हों तो भी बर्दाश्त मुश्किल हैं न
तो फिर सोचो कैसे उम्र के दिन हमसे बिताए गए

पत्थर भी टूट जाता हैं ज़ब चोट की गिनती न हों
तो फिर हम जैसे लोग किस हद तक बिखराये गए

कृष्णा क़ो समझ न आए ये जहाँ के रीती-रिवाज़
औरत होने की ज़ात पऱ कितनी बलि चढ़ाये गए...
-कृष्णा शर्मा
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11245 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile