जीवन का मतलब पाना है!
खोने का अर्थ निरार्थक है
खुद मे रख विश्वास उमंग
जीवन मे गर कुछ पाना है
नही जगत मे कुछ भी असंभव
गर हिम्मत से तू ठाना है
जीवन का मतलब पाना है
खोने का अर्थ निरार्थक है
सारे जगत के जीवो का
होता अपना लक्ष्य "धरा" पर
मत भूल कि तू है जीव जगत का
तू ही तो यश क्रेता है
सब जग के कर्म तुझी से है
जग धर्म प्रणेता तू ही है
दर्पण जग कि पहचान रही
लोगों के सीरत-सूरत का
अन्तःकरण में झांक कर देखो
खुद स्वयं पहचान के देखो
क्या नहीं कर सकते हो ?
इतिहास स्वयं रच सकते है।।