विज्ञापन

अमृता

Krishna Bajaj

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिस छोर पर आकाश चूमता नीम
        
                                                    
                            
उसी छोर से नजर आती
उसके आलिंगन में रहती अमृता।

कही टहनियों पर फेरे लेती
कही उलझती पत्तियों से
चढ़ती बढ़ती साथ साथ
नीम संग खेलती झरकती अमृता।

लियें नीम के गुण पुत्री बन
कभी झूमे संग मित्र बन
कभी लरकती है नीम से
नीम को सर्वस्व स्वीकारती अमृता।

जनाब! यह भी नीम ठहरा
प्रेम-आंचल इसका भी अति गहरा
सींच पोषण पाली है इसने,
अपनी प्रिय अमृता।

यू तो आसरा यह बहुतों का
है घर, पंछी अनेकों का
मगर लगाव अधिक है तनिक-थोड़ा
नीम संग झूमती अमृता।

नीम तो दवाई कड़वी है,
निमोली भी कुछ खास नहीं है,
फिर कहा से कौनसी मिठास लाया नीम
जो सदा साथ रही अमृता।
- कृष्णा बजाज
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile