विज्ञापन

भारत

Kartik Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शांत हुआ हूं, पर हुआ अब तक मौन नहीं 
        
                                                    
                            

नव स्वर्णिम अरुणिमा से ले प्रकाश,
ढांढस देता स्वयं को, बांधता नव चेतना की आस,
प्रखर-शिखर पार कर,
नौका को मझधार से तार कर,
पहुंचना जीवन रथ, महाभारत की भूमि पर,
दोहराना जीवन महाभारत, कुरुक्षेत्र की भूमि पर,
आत्ममंथन से ज्ञात हुआ है मुझमें कौन नहीं,
शांत हुआ हूं, पर हुआ अब तक मौन नहीं 


बलिदान हो स्थूल सारा स्थल पर
जीतना है स्वयं को महाभारत के बल पर
जीवन रथ चाहे हो डगमग,
लड़खड़ाए चाहे प्राण घटक के पग
सारथी बन थामता
जीवन सूत्र हूं जानता
समयधारा को जीवन धरा पे बांध
अडिग कर्तव्य पथ पर, मानो अंगद की जांघ
पर्वत मेरु के समान
दृष्टा अडिग चट्टान
चेतन स्वर की गूंज
आकाश पग नयन स्वप्न से चूम
नवनीत मंथन से ज्ञात हुआ है मुझमें कौन नहीं
शांत हुआ हूं, पर हुआ अब तक मौन नहीं


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें|
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12768 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Radheshyam Khatik

12 कविताएं

View Profile