विज्ञापन

वतन की मिट्टी से हमें प्यार है

Karmvir Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वतन की मिट्टी से हमें प्यार है, इसकी हर धड़कन में बसा संसार है। लहराता रहे तिरंगा आसमान में, यही भारत हमारी जान है।
        
                                                    
                            
नदियों की धारा, पर्वत की शान, भारत माँ की है अलग पहचान। हर दिल में बसता है हिंदुस्तान, इसकी रक्षा करना हमारा सम्मान।
वीरों ने अपना लहू बहाया, तब जाकर आज़ादी का सूरज आया। उनके बलिदान को कभी न भूलेंगे, भारत माँ का मान सदा रखेंगे।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सबकी खुशियों में खुशियाँ समाई। एकता की माला में मोती बनकर, रहते हैं हम सब भाई-भाई।
न कोई ऊँचा, न कोई छोटा, प्रेम से जुड़ा है रिश्ता अनोखा। मिलकर हम ऐसा देश बनाएँगे, दुनिया में भारत का नाम चमकाएँगे।
तिरंगे की शान कभी झुकने न देंगे, भारत माँ का मान कभी मिटने न देंगे। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएँ, हम अपने देश का गौरव बढ़ाएँ।
मेरी साँसों में बसा हिंदुस्तान है, मेरे दिल की धड़कन इसकी पहचान है। जन्म लिया है इस पावन धरती पर, इसलिए भारत पर हमें अभिमान है।

 
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile