विज्ञापन

तंग झरोखा, खुला आसमाँ

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वह जो अपनी सोच का, एक तंग झरोखा होता है,
        
                                                    
                            
वहाँ सिर्फ वहम की चलती हैं हवाएँ तीखी सी।
वहाँ दिल की धड़कन भी अक्सर ही अनजाने में,
साज़िश के सांचे में ढलती है, कुछ सहमी सी।

पर जब यह सोच बढ़ाती है, अपनी बाहें अंबर तक,
कायनात के इस विशाल और विस्तृत फलक की तरह।
तो मन के सारे संशय यूँ ही पिघलने लगते हैं,
जैसे सुबह की ओस उड़ती है, सूरज की तपक की तरह।

बड़ी सोच तो वास्तव में, वह रूहानी नूर है,
जो हर गहरे ज़ख्म का मरहम ढूंढ ही लेती है।
वहाँ न कोई शिकवा रहता है, न कोई अधूरा प्रश्न,
वह तो हर उलझन का मुकम्मल समाधान कर देती है।

प्यार जब छोटी सोच की बेड़ियों में जकड़ा हो,
तो सिर्फ बंदिशें, पहरे और खौफ ही देता है।
पर जब वह ओढ़ता है लिबास बड़ी सोच का,
तो मुकम्मल कायनात और रूहानी सुकूँ देता है।

सुनो 'कपिल', तुम शक के बंद कमरों से निकलो तो सही,
समाधान तो तुम्हारी रूह की गहराई में ही सो रहा है।
ज़रा फैला कर देखो तुम अपनी सोच का दायरा,
खुदा खुद तुम्हारी पाक मोहब्बत का गवाह हो रहा है।
-कपिल देव जुल्का
 
15 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile