विज्ञापन

थक कर जो रुके 'कपिल' तो तब होश आया

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हम अपने दिलों के बल इतना दौड़े,
        
                                                    
                            
कि भूल ही गए हमारे पाँव भी हैं...
जिन्हें हम रास्ता समझकर चलते रहे,
वो तो बस बहते दरियाओं के बहाव भी हैं।

बिंदास इस क़दर रहे तेरी मोहब्बत में,
कि ज़माने की बंदिशों को हँसकर उड़ा दिया,
पर अब ठहरकर देखा तो मालूम हुआ,
इस रूह पर वफ़ा के गहरे घाव भी हैं।

तितलियाँ पकड़ने की ज़िद में उम्र गुज़ार दी,
अब हाथ ख़ाली हैं और धूप तेज़ है,
मगर इस तपिश में भी याद आया,
तेरी यादों की घनी, सर्द छाँव भी हैं।

तुझे पाने की चाह में ख़ुद को यूँ भुलाया,
जैसे लहरें समंदर से बिछड़कर रेत हो जाएँ,
पर इस बिखराव में एक सुकून भी है,
कि मोहब्बत में हारे, तो वो हम ही हैं।

तुमने तो कह दिया कि मुसाफ़िर हैं हम दोनों,
अपनी-अपनी राहों पर बढ़ जाना ही तक़दीर है,
पर इस दिल को कैसे समझाएँ ज़ालिम,
कि इस बंजर सफ़र में यादों के आबाद गाँव भी हैं।

थक कर जो रुके 'कपिल' तो तब होश आया,
कि सफ़र अभी बाक़ी है और मंज़िलें और भी हैं,
हम अपने दिलों के बल इतना दौड़े,
कि भूल ही गए हमारे पाँव भी हैं...
-कपिल देव जुल्का
 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile