विज्ञापन

कलियां प्यारी फूल सुहाने

कमलेश कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कलियाॅं प्यारी फूल सुहाने सारी बस्ती अच्छी है ।
        
                                                    
                            
हरदम गाए मोर पपिया कोयल वाणी अच्छी है ।

हमने देखे रंग-बिरंगे ज्यों फूलों के गुलदस्ते ।
बच्चों की वो हॅंसी सुहानी और शैतानी अच्छी है ।

हमको भाए सोहन पपड़ी अच्छू जी को रसगुल्ले ।
सबको बाती पोयम-वोयम और कहानी अच्छी है ।

सागर नदियाॅं पोखर-वोखर कितने अच्छे प्यारे हैं ।
वर्षा की तो बात ना पूछो वाह रवानी अच्छी है ।

"तन्हा" ने देखे हैं कितने सच्चे झूठ अफ़साने ।
बचपन दर्द समेटे फिरता एक जवानी अच्छी है ।

 
8 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12618 कविताएं

View Profile

Nathuram Kaswan

8654 कविताएं

View Profile