विज्ञापन

दुनिया में बदहाल बहुत हैं ।

कमलेश कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तन्हाई के जाल बहुत हैं,
        
                                                    
                            
हम भी तो बेहाल बहुत हैं ।
देखा बचपन और बुढा़पा ,
जो हैं मालामाल बहुत हैं ।
तन्हाई -----------------------
मन उदास रहता रहने दो,
दुनिया कहती है कहने दो ।
चार दिनों की और जिन्दगी ,
जैसे हैं खुशहाल बहुत हैं ।
तन्हाई ------------------------
टूटा घर टूटी दीवारें,
बैसे हम तो मन से हारे।
लेकिन जीवन से लड़ लेंगे,
जीवन में भूचाल बहुत हैं ।
तन्हाई ----------------------
अंतर मन की बात न पूछो,
गुजर गई वो रात न पूछो ।
मन है सागर के जैसा पर,
मन में प्रलयकाल बहुत हैं ।
तन्हाई ----------------------
"कमल" बुन रहा ताना बाना,
अब इस जग में नहि है आना ।
देख चुके हम दुनियादारी ।
दुनिया में बदहाल बहुत हैं ।
तन्हाई ------------------------
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all