विज्ञापन

तन्हा भजन

कमलेश कुमार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐ मनवा अब क्या खेलें खेल
        
                                                    
                            
सांस-सांस में पीर बसी है,
कर ले प्रभु से मेल ।
ऐ मनवा – – – – – –

धूमिल हो गयी मन की नगरी,
जीवन लगता जेल।
जीवन नैया टूट चुकी है,
छूटी जाए रेल।
ऐ मनवा – – – – – –

अपने सारे हुए पराए,
अब क्या होगा मेल ।
जीवन रूपी बाती जल गयी,
नहीं बचा है तेल ।
ऐ मनवा – – – – – –

जीवन जड़ तो सूख चुकी है,
अब क्या फूले बेल ।
जाना तो हर हाल में होगा,
फिर क्यों ठेलम-ठेल ।
ऐ मनवा – – – – – –

दुनियादारी से मैं हारा,
हो गया जग में फेल ।
"तन्हा" जग में काम नहीं अब
छोड़ जगत के खेल ।
ऐ मनवा---------------------
20 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10488 कविताएं

View Profile