विज्ञापन

पर्दे के उस पार

kamal jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पलकें जो बंद हुईं,
        
                                                    
                            
उजाला छा गया।
परदे के उस पार,
अब दिखने लगा।

वर्षोँ से जमी बर्फ,
आँसू बन बह चली।
दिल पूरा भीग गया,
दर्द धुआँ बन गया।

जल गया भ्रम,
कुछ अब न रहा।
राख भी न बचा,
सब हवा ले गया।
—कमल किशोर झा 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all