विज्ञापन

आँसू का दरिया

kamal jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आँखों से पानी बहाकर
        
                                                    
                            
एक दरिया बनाऊँगा,
तुम एक कश्ती ले आना,
मैं पतवार चलाऊंगा।

तुम चुपचाप बैठ जाना,
कुछ भी न पूछना,
मैं अपनी खामोशी की
दास्तान सुनाऊँगा।

जब सफ़र ख़त्म होगा,
दरिया भी थम जाएगा,
शायद इन आँखों का पानी
तब कुछ कम हो जाएगा।

आँखों से पानी बहाकर
एक दरिया बनाऊँगा,
तुम एक कश्ती ले आना…
अपने दिल की सैर कराऊँगा।

—कमल किशोर झा 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile