विज्ञापन

और हम उम्र भर के लिए बस उन्हीं के होकर रह गए।

kalu ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पहली नज़रों की वो पहली मुलाकात बड़ी हसीन थी,
        
                                                    
                            
पहली यादों की वो पहली कहानी सबसे अनमोल थी।
मिली थीं जब निगाहें पहली दफा उन से,
धड़कनों की रफ़्तार कुछ थम सी गई थी,
हवाओं में भी एक मीठी सी खुशबू घुल गई थी।
उन हसीन मुलाकातों के वो हसीन नज़ारे थे,
मानो ज़मीन पर उतर आए सारे सितारे थे।
समा सा रह गया था ये सारा संसार उनकी नज़रों में,
खो सा गया था मेरा हर ख्वाब उनकी पलकों के साये में।
वो खिलती हँसी, वो खिलता चेहरा, और ये निखरती आँखें,
बिन कहे ही कह जाती थीं दिल की हज़ारों बातें।
वक़्त की सुइयाँ भी मानो उस घड़ी रुक सी गई थीं,
और जीवन का एक अनोखा, जादुई पल सा रह गया।
बरसात का वो सावन सा मौसम बड़ा अजीब सा रह गया,
हर बूँद में बस उन्हीं का अक्स करीब सा रह गया।
जब ढली शाम और उतरा रात का गहरा अंधेरा,
तब भी यादों के आँगन में रहा उन्हीं का बसेरा।
रात के अंधेरों में वो चाँद, कमल की तरह खिलते रह गए,
और हम उम्र भर के लिए बस उन्हीं के होकर रह गए।
6 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Hari Shankar

7098 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile