ज़िंदगी के हर रंग में, हर हँसी बेदाग़ रहे,
हर नई ख्वाहिश में, छुपी वो ख़ुशी बेदाग़ रहे।
जीवन के हर मीठे लम्हे में, उम्मीद की आरज़ू रहे,
कभी न टूटे वो हौसला, दिल में वो जुस्तजू रहे।
वक्त की हर गर्दिश में भी, रिश्तों का मान रहे,
सजे जो कोई महफ़िल, तो बस अपनों का नाम रहे।
कभी न छुए उदासी का साया आपके आशियाने को,
हर दुआ में शामिल, बस मुस्कुराने का पैग़ाम रहे।
-कालू राम सैनी