विज्ञापन

हँसकर जीना और हँसकर मर जाना, ज़िंदगी का मज़ा कुछ और है।

kalu ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तमन्नाओं की गोद में सिर रखकर जिए, तो ज़िंदगी के कुछ रंग और थे,
        
                                                    
                            
सपनों की उड़ान और उम्मीदों के, हर पल नए उमंग और थे।
बद्दुआओं के साये में जब साँस ली, तो ज़िंदगी के फ़ासले कुछ और थे,
अपनों से बढ़ी दूरियाँ और ग़मों के, हर मोड़ पर सिलसिले कुछ और थे।
इस नादान सी ज़िंदगी में, मेरी नादान आदतें कुछ और हैं,
तेरे शहर की रौनकें अलग, और मेरी इबादतें कुछ और हैं।
राहें जुदा हैं अपनी, तेरा जीना मेरा मरना कुछ और है,
तूफ़ानों से तेरा बचना अलग, और मेरा बिखरना कुछ और है।
पर ग़मों को पीकर मुस्कुराने का, अब ये अंदाज़ कुछ और है,
हँसकर जीना और हँसकर मर जाना, ज़िंदगी का मज़ा कुछ और है।
44 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile