हर छोटी सी छोटी खुशी में
मुस्कुराना सीख लो
जिंदगी होती है छोटी इसे
जीना तो सीख लो
उतार चढ़ाव तो कई आते हैं
जिंदगी में इसे स्वीकारना सीख लो
जिंदगी के दुःख में भी होता
एक खुशी का पल उसे
महसूस तो कर लो
दुख में भी किसी को
हसा कर तो देख लो
खुशी मिलेगी तुमको
मुस्कुराना तो सीख लो ||
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।