विज्ञापन

मेरी जान है तू अरमान है तू...

Journalist &

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी जान है तू अरमान है तू ,
        
                                                    
                            
मेरे सपनों की फरमान है तू।......

तू ही है अँधेरी रातों में
तू ही है बीती बातों में ,
तू है तो जीवन सुन्दर है
तू है बीती सौगातों में।

तू तन में है तू मन में है
तू रोम-रोम उपवन में है,
तुझे पाके ऐसा लगता है
तू जीवन के हर क्षण में है।

तू जीवन है मेरा दर्पण है
मै तुझमे हूँ तू मुझमे है,
ये सोच के ऐसा लगता है
मेरी जान है तू अरमान है तू
मेरे सपनों की फरमान है तू।

- दुर्गेश बहादुर प्रजापति
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile