विज्ञापन

किसान हॅू मैं

Jaykishan Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बीज बोता हॅू
        
                                                    
                            
हल चलाता हॅू
खेत सींचता हॅू
फसल काटता हॅू
अनाज सब्जी फल खाता हॅू
और सबको खिलाता हॅू
बाकी दुनिया से
थोडा अंजान हॅू मैं
किसान हॅू मैं
माटी की महक
खींचती है मुझको
चिडियों की चहक
बुलाती है मुझको
सावन की बूँदें
भिगोती हैं मन को
वतन का सिर्फ
गुजरा कल नही’
आने वाला
कल भी हॅू मैं
किसान हॅू मैं
बीज की अंकुरता को
स्नेहता हॅू मैं तो
पेड बने पौधे को
मोहता हॅू मैं तो
भोजन बनाती किरणो’
को निहारता हॅू मैं तो
बादल की नरमी को
पुकारता हॅू मैं तो
मेहनत का
पुजारी हॅू मैं
अपनी दुनिया का
खिलाडी हॅू मैं
अपनी मंजिल की
सवारी हॅू मैं
अपने वतन की
पहचान हॅू मैं
किसान हॅू मैं
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all