विज्ञापन

जाग मेरे भाई जाग

Jaychand Prajapati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अरे गरीब भाइयों
        
                                                    
                            
तुम नेताओ के चक्कर में

उनकी जय-जयकार करते हो
अपनी दिहाड़ी छोड़
नेताओं की रैली में जाते हो

अपना खर्चा करके
उनको बादशाह बनाते हो

अपना काम करो प्यारे
इनके चक्कर में
खुद को बर्बाद न करो

अपनी किस्मत के मालिक तुम खुद हो
मेहनत से तुम कल संवारो

नहीं तो हालातों की मार पड़ेगी
नेताओं के मोबाइल नंबर
स्विच आफ मिलेंगे

जाग मेरे भाई जाग
अपनी मेहनत ही
अपना रंग लायेगी
-जयचन्द प्रजापति 'जय'
 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all