विज्ञापन

माँ या बालक की भक्ति

Jayalakshmi Ajith

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कविता: माँ या बालक की भक्ति
        
                                                    
                            

संध्या छाई तो घर के आँगन में,
दीप की ज्वाला चहूँ ओर चमके l
भज गोविंदम् भज गोविंदम्,
सुमधुर स्वर गूंजे हर श्रुति में l

शाम की क्रीड़ा को छोड़ सदा एक बालक,
हर दिन मेरी माँ के संग गाता भगवद् गीता के पद l
मोर - मुकुट धारक को आँखों के समक्ष,
उसने देखा नटखट वृंदावन का गोविंद l

अकस्मात् एक दिवस खुला द्वार प्रयास बिना,
बालक बोला, “अम्मा ! आपका कृष्ण- मुरारी कमरे में l”
तत्क्षण पड़ा अदृश्य प्रहार पिता की जंघा पर,
कराहकर पूछा उन्होंने, “किसने मारा मेरी जंघा पर ?”

शून्य की ओर उँगली उठाकर बालक बोला -
“अरे, वही अम्मा का कृष्ण- मुरारी।”

स्तब्ध रह गए सब, जब हुई दिव्य अनुभूति,
कृष्ण का सामीप्य मिला उस निष्कलंक बालक को,
किंतु तड़पती माता को दिया न दर्शन उसने,
जैसे तरसाया था पुजारिन मीरा को।
14 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Bajrang Lal

19 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12655 कविताएं

View Profile

SATYENDRA KUMAR

133 कविताएं

View Profile