विज्ञापन

सच का जो हाल है लेकिन न वो देखा जाता

जनवादी ग़ज़लकार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बाज़ के डर से आसमां नहीं छोड़ा जाता
        
                                                    
                            
पार जाने का रास्ता कोई ढूँढा जाता

हर समय आप बही ले के बैठ जायेंगे
ज़िन्दगी में नफ़ा - नुकसान तो होता जाता

दोस्तों, दुश्मनों, अपनों का हो कि ग़ैरों का
वो किसी का हो भरोसा नहीं तोड़ा जाता

पितृसत्ता की गर्त से वो मगर कब निकली
एक औरत को बार -बार दबाया जाता

चार दिन के लिए बच्चों का बचपना होता
पुस्तकें दे के खिलौना नहीं छीना जाता

दर्द क्या आपके दिल में नहीं होता होगा
जब हरा पेड़ कोई सामने काटा जाता

सच की तारीफ़ तो झूठे भी लोग करते हैं
सच का जो हाल है लेकिन न वो देखा जाता
- डी एम मिश्र
5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

25 कविताएं

View Profile