मुझे मेरी कहानी की किताब लिखनी है,
उसमें बहुत सारी हिसाब लिखनी है,
जो नहीं हो सका वो बात लिखनी है,
जो पूरा न हो सका वो ख्वाब लिखनी है,
कभी न भूल सकने वाला एहसास लिखनी है,
जो बातें गुजर चुकी उसके जज्बात लिखनी है,
किसी से नहीं बताया वो रात लिखनी है,
दिल में दबे हुए दर्द की दास्तान लिखनी है,
उससे मिलने की आस लिखनी है,
जो नहीं मिल सका वो प्यास लिखनी हैं,
मुझे मेरे कहानी की हर बात लिखनी है।