विज्ञापन

प्यारा एहसास

Jagdish chandra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे चेहरे की धूप में तेरा साया साथ है,
        
                                                    
                            
मेरी हर एक साँस में तेरा ही एहसास है।

मेरी आँखों में तेरी याद की बरसात है,
मेरे दिल में आज भी तेरी वही बात है।

जब सूनी शामें घिरेंगी, तन्हा होगी राह,
तेरी हँसी याद करूँ, तो रोशन पूरी रात है।

यादों की अमराइयों में बीते लम्हे खोजता हूँ,
तेरे साथ बिताया हर पल आज भी मेरे साथ है।

उम्र चाहे मोड़ बदल दे, वक़्त बदल दे,
दिल में मगर तेरा ही राज़-ओ-एहसास है।

तुमने शरमाकर कहा था- "धत्त" मुझे कभी
मेरी ज़िंदगी का वही सबसे प्यारा एहसास है।
... जगदीश चंद्र कापड़ी
23 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nidhhi Mukesh

22 कविताएं

View Profile

Sarthak Piyush

28 कविताएं

View Profile