विज्ञापन

फिर कैसे मधुमास कहूूूं मैं (गीत )

J D

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूले फूल नहीं बगिया में, फिर कैसे मधुमास कहूँ मैं /
        
                                                    
                            
कर ना सका अनुप्राणित तन को, क्या मलयज वातास कहूँ मैं 
सुगनो की हरियाली लेकर हरित हुई है गुल्म लताएं,
विरही बरगद तप करता है, बढ़ी हुई है जटिल जटाएं 
इस डाली से उस डाली पर, फेरे कोयल डाल रही है 
कह कर कुहुँ कुहुँ निर्मोहिन, अंतरमन को साल रही है 
रंग रहित आँगन चौबारे, क्या फागुन का मास कहूँ मैं 
फूले फूल नहीं बगिया में , फिर कैसे मधुमास कहूँ मैं 
नीरवता में गहन विपिन-पथ,
राह अकेला निरख रहा है 
होकर हाय ! बावली आशा,
चली गई, मन विलख रहा है 
बेला की कलियाँ हैं मानो,
जमीं हुई आँसू की लड़ियाँ 
मधुपों को मधुपान कहाँ अब,
व्याकुल हैं जीवन की घड़ियाँ 
अलि रसहीन अधर सूखे जब,क्या कलियों का हास कहूँ मैं
फूले फूल नहीं बगिया में, फिर कैसे मधुमास कहूँ मैं 
वासंती रंग सारी सर पर,
सरसों झूम रही मदमाती 
आलिंगन करता जब मारुति,
सरमा जाती, झुक झुक जाती 
ठूठ खड़ा निर्वस्त्र मेड़ पर,
उस पल की सुधियाँ हैं आतीं
ना जाने कितनी गिलहरियाँ,
आतीं थी रस ले ले जातीं 
बुझ जाएगी प्यास हृदय की, है जीवन में आस कहूँ मैं 
फूले फूल नहीं बगिया में, फिर कैसे मधुमास कहूँ मैं 

-डॉ जयद्रथ यादव (अचिन्त्य )
B/54 राजीव नगर,यशोदा नगर,कानपुर नगर pin208011
Mob-9235349514








हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile