यूं तो मैं भी हंस लेता हूं दिन के नए उजालों में
खो जाता हूं रातों को फिर से मैं उन्हें ख्यालों में
मेरा भी हो अंदाज नया आवाज नई आगाज नया
इतिहास में मेरा नाम आए जीवन मेरा किसी काम आए
मैं सोच रहा था बैठे-बैठे क्यों थक जाता हूं मैं ऐसे
ठान अगर मैं लेता हूं , हर मुश्किल हल कर देता हूं
फिर भी क्यों उलझा बैठा हूं अपने ही चंद सवालों में
यूं तो मैं भी हंस लेता हूं दिन के नए उजालों में
खो जाता हूं रातों को फिर से मैं उन्हें ख्यालों में